पंजाब जूनियर राष्ट्रीय हाॅकी चैंपियन बना

punjabkesari.in Monday, May 07, 2018 - 12:22 PM (IST)

भोपालः पंजाब ने पुरूषों की आठवीं हाकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के फाइनल में आज यहां हरियाणा को 4-2 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। हाकी गंगपुर - ओडि़शा ने एक अन्य मुकाबले में हाकी ओडि़शा को 6-1 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया।       

फाइनल में पंजाब ने मैच में दो गोल से पिछडऩे के बाद गुरसाहिबजीत सिंह के हैट्रिक के बूते शानदार वापसी की। करजविंदर सिंह ने टीम के लिए एक अन्य गोल किया। हरियाणा के लिए दीपक और मोहित ने गोल किए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News