IPL 2026: पंजाब किंग्स को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर बीच सीजन ऑस्ट्रेलिया वापिस लौटे
punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 05:31 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : Punjab Kings को IPL 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर Cooper Connolly टूर्नामेंट के बीच में ही ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। 22 वर्षीय खिलाड़ी पीठ की चोट से जूझ रहे हैं और इसी वजह से उन्हें फिटनेस जांच के लिए वापस जाना पड़ा है।
फिटनेस टेस्ट के लिए लिया फैसला
कॉनॉली ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी और बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। IPL में वह पूरी तरह फिट नहीं थे और गेंदबाजी में सीमित भूमिका निभा रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। 
बल्ले से मचाया था धमाल
Shreyas Iyer की कप्तानी वाली टीम के लिए कॉनॉली इस सीजन के सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे। उन्होंने कई अहम पारियां खेलीं, जिसमें गुजरात के खिलाफ नाबाद 72 रन और LSG के खिलाफ 87 रन की तेज पारी शामिल है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को लगातार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
PBKS की शानदार फॉर्म पर असर?
पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अब तक 6 में से 5 मुकाबले जीते हैं और अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। कॉनॉली की अनुपस्थिति टीम के संतुलन पर असर डाल सकती है, खासकर तब जब वह शानदार फॉर्म में थे।
वापसी पर बना सस्पेंस
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कॉनॉली 25 अप्रैल को Delhi Capitals के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़ पाएंगे या नहीं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही उनकी वापसी पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

