IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात को 3 विकेट से हराया, कूपर कॉनली ने खेली शानदार पारी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 11:29 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुल्लांपुर में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

टॉस जीतकर पंजाब ने चुनी गेंदबाजी

पंजाब किंग्स के कप्तान Shreyas Iyer ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए Gujarat Titans ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए।गुजरात की पारी के दौरान पंजाब के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। Vijaykumar Vyshak ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए और टीम को मजबूत स्थिति में रखा।

कोनोली की शानदार पारी से जीत

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Punjab Kings की शुरुआत संतुलित रही। मैच के अहम मौके पर Cooper Connolly ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 72 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।

प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विशाक विजयकुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

गुजरात टाइटंस : साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News