Punjab Kings ने ब्रेबोर्न के स्टेडियम में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, मुंबई इंडियंस रह गई पीछे

punjabkesari.in Friday, May 13, 2022 - 10:03 PM (IST)

खेल डैस्क : पंजाब किंग्स ने आरसीबी के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में पहले खेलते हुए 20 ओवर में 209 रन बनाए जोकि सीजन में उनका बैस्ट स्कोर है। इसी के साथ पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। आईपीएल इतिहास में 200+ रन बनाने का बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स (23 बार) फिलहाल पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हैं जिन्होंने 21 बार 200+ स्कोर बनाया है। अब तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स (17) तो मुंबई इंडियंस (16) आ गई है। 

 

यही नहीं, पंजाब किंग्स ने सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इस मैच में बनाया। इससे पहले पंजाब ने बेंगलुरु के खिलाफ पांच विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए थे। पंजाब मुंबई के खिलाफ 198, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 189 तो गुजरात टाइटंस के खिलाफ 189 रन बना चुकी है। 

बेंगलुरु और पंजाब की टीमों को एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड बनाने में काफी मजा आता है। अगर आईपीएल में एक टीम खिलाफ सर्वाधिक 200+ स्कोर की बात की जाए तो इसमें आरसीबी सबसे ऊपर हैं। आरसीबी ने पंजाब के खिलाफ सर्वाधिक 6 बार 200+ रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर पंजाब है जिसने आरसीबी के खिलाफ 5 बार 200+ रन बनाए हैं। मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ भी 5 बार 200+रन बनाए हैं।

 

यह भी पढ़ें:-   WWE Wrestler Trish Stratus (46) ने पिंक ड्रैस में दिखाई सुंदर फिगर, अभी भी लगती है 18 की

यह भी पढ़ें:-  रविंद्र जडेेजा के IPL 2022 से बाहर होने पर Virender Sehwag की बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने

Content Writer

Jasmeet