IPL 2026: पंजाब किंग्स की बढ़ी मजबूती, मार्कस स्टोइनिस और कूपर कॉनॉली टीम से जुड़े
punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 01:34 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 से पहले Punjab Kings को बड़ा बूस्ट मिला है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर Marcus Stoinis और युवा खिलाड़ी Cooper Connolly मोहाली में टीम कैंप से जुड़ गए हैं। मुल्लांपुर स्थित न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों खिलाड़ियों का टीम ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
टीम को मिलेगा अनुभव और युवा जोश
स्टोइनिस के आने से टीम को अनुभव मिलेगा, जबकि कॉनॉली युवा प्रतिभा के रूप में टीम को मजबूती देंगे। पंजाब टीम पिछले कुछ हफ्तों से कड़ी ट्रेनिंग कर रही है और अब टीम अपनी तैयारियों के अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
श्रेयस अय्यर की नजर ट्रॉफी पर
टीम की कप्तानी कर रहे Shreyas Iyer ने जर्सी लॉन्च इवेंट के दौरान कहा, 'उम्मीदें ज्यादा हैं और यह अच्छी बात है। मुझे चुनौती पसंद है, लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि जब भी हम मैदान पर उतरें, हमारा लक्ष्य जीत होना चाहिए। मेरी नजर ट्रॉफी पर है।'
कोच रिकी पोंटिंग ने खिलाड़ियों को दिया खास संदेश
टीम के हेड कोच Ricky Ponting ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान खिलाड़ियों को खास संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी गलतियों से डरें नहीं, बल्कि उनसे सीखें और अपनी प्रक्रिया पर भरोसा रखें। पोंटिंग ने तैयारी, खिलाड़ियों की भूमिका की स्पष्टता और टीम के आत्मविश्वास पर जोर दिया।
इस टीम से होगा पहला मुकाबला
पंजाब किंग्स IPL 2026 में अपने अभियान की शुरुआत Gujarat Titans के खिलाफ करेगी। टीम इस सीजन में 14 लीग मैच खेलेगी और पिछली बार उपविजेता रहने के बाद इस बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

