PBKS vs SRH, IPL 2026: अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, पंजाब किंग्स के सामने 220 का लक्ष्य

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 05:32 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। मुल्लांपुर में खेले जा रहे इस मैच में SRH ने तेज शुरुआत का पूरा फायदा उठाते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया।

SRH की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही, जहां अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 74 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और पावरप्ले में ही मैच का रुख बदल दिया।

अभिषेक शर्मा को ट्रैविस हेड का भी शानदार साथ मिला। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 120 रन जोड़ दिए, जिससे PBKS के गेंदबाज पूरी तरह दबाव में आ गए। पंजाब किंग्स को मैच में वापसी शशांक सिंह ने दिलाई। उन्होंने 9वें ओवर में लगातार गेंदों पर अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड को आउट कर SRH की रफ्तार पर ब्रेक लगाया।

इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 39 रन की अहम पारी खेलकर टीम को संभाला। हालांकि अंत के ओवरों में SRH की रन गति थोड़ी धीमी हुई, लेकिन टीम 200 के पार पहुंचने में सफल रही। अब पंजाब किंग्स को जीत के लिए 220 रन का बड़ा लक्ष्य मिला है। ऐसे में टीम के बल्लेबाजों को शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाना होगा, तभी इस बड़े लक्ष्य का पीछा संभव हो पाएगा।

टॉस अपडेट

इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि यह फैसला अब टीम पर भारी पड़ता नजर आ रहा है, क्योंकि SRH के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाकर गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IPL में PBKS और SRH के बीच अब तक 24 मुकाबले खेले गए हैं:

PBKS जीत: 7
SRH जीत: 17

आंकड़ों के अनुसार SRH का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन मौजूदा फॉर्म PBKS के पक्ष में नजर आ रही है।

मुल्लांपुर पिच रिपोर्ट

मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है और यहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि हाल के मैच में 163 रन का लक्ष्य भी आसानी से चेज हुआ था, जिससे साफ है कि गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती।

मौसम रिपोर्ट

मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में फैंस को पूरा 40 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है, जबकि ओस भी मैच में अहम भूमिका निभा सकती है।

प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

सनराइजर्स हैदराबाद : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News