पीवी सिंधू टोक्यो ओलिम्पिक के लिए भारत की ध्वजवाहक बनने की दौड़ में

punjabkesari.in Friday, Jun 25, 2021 - 09:37 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और रियो ओलिम्पिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू टोक्यो ओलिम्पिक के लिए भारतीय दल के दो ध्वजवाहकों में से एक की दौड़ में सबसे आगे हैं। इस बार भारत 23 जुलाई से शुरू हो रहे टोक्यो ओलिम्पिक उद्घाटन समारोह के लिए एक पुरूष और एक महिला खिलाड़ी को ध्वजवाहक बनाएगा।


आधिकारिक घोषणा इस महीने के अंत में होगी लेकिन यह लगभग सुनिश्चित लग रहा है कि सिंधू ध्वजवाहक होंगी। भारतीय ओलिम्पिक संघ (आईओए) के एक सूत्र ने कहा कि सिंधू के ध्वजवाहक बनने की उम्मीद है। हालांकि ऐसा कोई नियम नहीं है लेकिन ऐसी प्रथा रही है कि पिछले चरण के पदक विजेता को हमेशा अगले चरण का ध्वजवाहक बनाया गया है। पिछले चरण में 2 पदक विजेता थीं जिसमें से एक पहलवान साक्षी मलिक इस चरण के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी हैं।

हालांकि पुरूष खिलाडिय़ों में यह स्पष्ट नहीं है कि कौन ध्वजवाहक होगा। कुछ बड़े नामों में नीरज चोपड़ा, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल, पहलवान बजरंग पूनिया, मुक्केबाज अमित पंघाल शामिल हैं। रियो डि जिनेरियो में हुए पिछले चरण में कोई भी पुरूष एथलीट पदक हासिल नहीं कर सका था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News