Q & A Session : अनुष्का ने पूछा- मुझे किसके साथ समय बिताना पसंद, विराट बोले- जानवरों के साथ

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2020 - 04:46 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। इसी के तहत दोनों एक साथ इंस्टाग्राम पर आए। अपलोड वीडियोज के दौरान अनुष्का और विराट एक दूसरे से फनी सवाल पूछते नजर आए। खास बात यह थी कि विराट अनुष्का से जुड़े कई सवालों के जवाब गलत देते नजर आए। वहीं, अनुष्का ने क्रिकेट से जुड़े कई सवालों के जवाब सही दिए। सवाल-जवाब सेशन के दौरान दोनों में जबरदस्त बॉन्डिंग देखी गई। 


अनुष्का ने वीडियो में विराट से सवाल पूछा जिसका वह गलत जवाब दे गए। दरअसल, सवाल यह था कि मुझे (अनुष्का) किसके साथ समय बताना पसंद है। इस पर विराट ने जवाब दिया। शायद जानवरों के साथ। विराट का यह जवाब सुनकर अनुष्का चौक गई। बोली- नहीं, वो तुम हो जिसके साथ मैं समय बिताना पसंद करती हूं। इस दौरान और भी कई सवाल जवाब हुए।


अनुष्का : सबसे पहली हिंदी फिल्म का नाम क्या था्
विराट : मेरा आंगन। नहीं पता। 
अनुष्का : राजा हरीशचंद्र

अनुष्का : दो फिल्में जो क्रिकेट पर बेस्ड थीं।
विराट : पटियाला हाऊस और लगान।

कोहली : क्रिकेट के तीन बेसिक नियम बताओ।
अनुष्का : नंबर एक, कभी आउट नहीं होना. नंबर 2. कभी खेल नहीं छोडऩा।
कोहली : गलत है।
अनुष्का : बताती हूं। मुझे पता है। पॉवरप्ले के दौरान केवल दो खिलाड़ी ही सर्किल के बाहर हो सकते हैं। आप क्रीज से बाहर जाकर बॉल नहीं कर सकते। बॉल अगर उड़कर बॉऊंड्री रोप के पार गिरे तो छक्का अगर मैदान पर टप्पा खाकर गिरे तो चौका।

कोहली : किस मैदान को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है?
अनुष्का : लॉडर््स।

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

Find out who knows who better, in this fun and interactive #TakeABreak session with us. Hope you guys enjoy it and figure out who the winner is because I couldn't! 🤭 @anushkasharma ❤️ @instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

Jasmeet