SA vs IND : क्विंटन डी कॉक का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड छठा शतक, गिलक्रिस्ट का यह रिकॉर्ड तोड़ा

punjabkesari.in Sunday, Jan 23, 2022 - 04:49 PM (IST)

खेल डैस्क : दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। डी कॉक की यह पारी तब सामने आई जब दक्षिण अफ्रीका सीरीज में पहले ही 2-0 से अजेय बढ़त ले चुका है। उन्होंने केपटाऊन के मैदान पर सधी हुई पारी खेलते हुए 110 गेंदों में नौ चौके और दो छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। क्विंटन डी कॉक के पास अब विकेटकीपर के तौर पर गिलक्रिस्ट से अधिक शतक दर्ज हो गए हैं। अब वह सिर्फ संगाकारा से ही पीछे हैं।

विकेटकीपर बल्लेबाज के सबसे ज्यादा शतक
23 : कुमार संगकारा, श्रीलंका
17 : क्विंटन डी कॉक, दक्षिण अफ्रीका
16 : एडम गिलक्रिस्ट, ऑस्ट्रेलिया
10 : ए.बी. डिविलियर्स, दक्षिण अफ्रीका
10 : शाई होप, विंडीज
10 : महेंद्र सिंह धोनी, भारत

भारत के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतक
7 सनथ जयसूर्या (85 पारी)
6 क्विंटन डी कॉक (16 पारी)
6 एबी डिविलियर्स (32 पारी)
6 रिकी पोंटिंग (59 पारी)
6 कुमार संगकारा (71 पारी)

एक देश के खिलाफ कम मैचों में छह शतक
16 क्विंटन डी कॉक बनाम भारत
23 वीरेंद्र सहवाग बनाम न्यूजीलैंड
23 एरोन फिंच बनाम इंग्लैंड
26 सईद अनवर बनाम श्रीलंका

दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक
27 हाशिम अमला
25 एबी डीविलियर्स
21 हर्षल गिब्स
17 जैक कैलिस
17 क्विंटन डी कॉक 

Content Writer

Jasmeet