CWC 23 : क्विंटन डी कॉक का विश्व कप में तीसरा शतक, एबी डिविलियर्स को छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Tuesday, Oct 24, 2023 - 04:46 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : बांग्लादेश के खिलाफ वनडे विश्व कप के मैच में दक्षिण अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने शतक लगा दिया है। यह डी कॉक का तीसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। वह एक वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने हमवतन एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है। इससे के साथ ही डी कॉक ओवरऑल एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली की सूची में सौरव गांगुली, मैथ्यू हेडन, डेविड वार्नर के क्लब में शामिल हो गए हैं। देखें डी कॉक के रिकॉर्ड - 

क्विंटन डी कॉक

2015 विश्व कप में 0 शतक 
2019 विश्व कप में 0 शतक 
2023 वर्ल्ड कप में 3 शतक (अभी तक)

एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक शतक

5 - रोहित शर्मा (2019)
4 - कुमार संगकारा (2015)
3 - मार्क वॉ (1996)
3 - सौरव गांगुली (2003)
3 - मैथ्यू हेडन (2007)
3 - डेविड वार्नर (2019)
3* - क्विंटन डी कॉक (2023)
*एक ही विश्व कप संस्करण में दो (या अधिक) शतक लगाने वाले एकमात्र अन्य दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (2011 में दो) थे। 

दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक विश्व कप शतक 

4- एबी डिविलियर्स
3 - क्विंटन डी कॉक
2 - हर्शल गिब्स
2- हाशिम अमला
2- फाफ डु प्लेसिस 

Content Writer

Sanjeev