World Cup डैब्यू में रचिन रविंद्र सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, बेयरस्टो का रिकॉर्ड टूटा

punjabkesari.in Thursday, Nov 09, 2023 - 08:54 PM (IST)

खेल डैस्क : न्यूजीलैंड के ऑलराऊंडर रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) ने श्रीलंका के खिलाफ 42 रन की पारी खेलने के साथ ही क्रिकेट विश्व कप के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। रचिन मौजूदा क्रिकेट विश्व कप (Cricket world cup) के टॉप स्कोरर तो हो ही गए हैं साथ ही डैब्यू विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर भी बन गए हैं। इस विश्व कप तीन शतक लगा चुके रचिन ने बीते दिनों ही सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा था। आगामी मैचों में उनकी नजर सचिन द्वारा एक विश्व कप में बनाए गए सर्वाधिक 673 रन (विश्व कप 2011) के रिकॉर्ड को तोड़ने पर बनी हुई है।

 

 

पहले विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रन
565* - रचिन रवीन्द्र (2023)
532 - जॉनी बेयरस्टो (2019)
474 - बाबर आजम (2019)
465 - बेन स्टोक्स (2019)
461 - राहुल द्रविड़ (1999)

 


25 वर्ष की आयु से पहले एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रन:
565 - रचिन रवीन्द्र (2023)
523 - सचिन तेंदुलकर (1996)
474 - बाबर आजम (2019)
372 - एबी डिविलियर्स (2007)

 

 


विश्व कप 2023 के टॉप स्कोरर
565 - रचिन रवीन्द्र (न्यूजीलैंड)
550 - क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका)
543 - विराट कोहली  (भारत)
446 - डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)
442 - रोहित शर्मा (भारत)

 

 


मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया और श्रीलंका को 46.4 ओवर में 171 रन पर ढेर कर दिया। ट्रेंट बोल्ट ने 3, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल सेंटनर और रचिन रवीन्द्र ने 2-2 विकेट लिए श्रीलंका के कुसल परेरा 28 गेंदों पर 51 रन बना पाए। जवाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने डेवोन कॉनवे के 45, रचिन रविंद्र के 42, डेरिल मिचेल के 43 और ग्लेन फिलिप्स के 17 रन की बदौलत जीत हासिल कर ली। 

 

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
न्यूजीलैंड :
डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।
श्रीलंका : पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

Content Writer

Jasmeet