14 साल से राफेल नडाल के साथ रिलेशनशिप में है पेरेलो

punjabkesari.in Thursday, Feb 07, 2019 - 09:19 PM (IST)

जालन्धर : भले ही 17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता राफेल नडाल ऑस्ट्रेलियाई ओपन में कमाल नहीं दिखा पाए लेकिन अब वह अपनी प्रेमिका क्सिस्का पेरेलो के साथ सगाई कर चर्चा में आ गए हैं। 

बताया जा रहा है नडाल और क्सिस्का एक-दूसरे को करीब 14 साल से डेट कर रहे हैं। दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। नडाल ने पिछले साल रोम की यात्रा के दौरान क्सिस्का को शादी के लिए प्रपोज किया था। 

 

बता दें कि क्सिस्का एक इंश्योरेंस पॉलिसी वर्कर हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन में वह नडाल का मुकाबला देखने के लिए भी पहुंची थीं। क्सिस्का राफेल नडाल के फाउंडेशन की प्रोजेक्ट डायरेक्टर भी हैं, जो नडाल ने करीब 10 साल पहले लॉन्च किया था।

बेहद हॉट हैं क्सिस्का पेरेलो, देखें फोटोज-

 

 

 

 

 

 

Jasmeet