राफेल नडाल बेचेंगे अपनी लग्जरी याट, कीमत है 20 करोड़

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2019 - 08:20 PM (IST)

जालन्धर : स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल अपनी लग्जरी मोंटे कार्लो यॉट बेचने की तैयारी में है। करीब 20 करोड़ कीमत वाली इस यॉट बोथेहोवन को नडाल ने 2016 में खरीदा था। इस यॉट में आठ लोगों के रुकने की व्यवस्था है। नडाल अक्सर अपनी पार्टनर सिस्का पैरेलो और दोस्तों के साथ यहां पार्टी करने आते रहे हैं। नडाल ने यह यॉट बेचने की जिम्मेदारी मशहूर कंपनी कैम्पर एंड निकोल संस को दी है। 

Rafael Nadal sell his luxury yacht in €2.6 million

Rafael Nadal sell his luxury yacht in €2.6 million

Rafael Nadal sell his luxury yacht in €2.6 million
नुवोलारी लेनार्ड द्वारा डिजाइन इस यॉट की लंबाई 23.6 मीटर है। इसमें हाई परफॉर्मेंस इंजन भी लगा हुआ है। बोथेहोवन को खरीदने से पहले नडाल के पास अवंति नाम की यॉट भी थी। नडाल ने इसके बाद 2015 में हुए बोट शो के दौरान मोंटे कार्लो की इस यॉट को देखा। तब नडाल ने इसे तीन मिलियन यूरो की कीमत में खरीदा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News