बांग्लादेश को जीताकर रहीम ने किया नागिन डांस, सोशल मीडिया पर लोगों ने उडाया मजाक
punjabkesari.in Sunday, Mar 11, 2018 - 06:05 PM (IST)
नई दिल्लीः निदाहास ट्राॅफी के तीसरे मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ 215 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य हासिल कर अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया। बांग्लादेश की इस बड़ी जीत पर उनके विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम ने टीम का बखूबी साथ दिया। उन्होंने पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 35 गेंदों पर 72 रनों की शानदार पारी खेली। मैच जीतने के बाद रहीम इतने खुश हो गए कि वह अपनी खुशी को रोक नहीं पाए और मैदान पर ही नागिन डांस कर दिया। रहीम के नागिन डांस करने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका मजाक उडाया।
Mushy with best naagin dance ever. 😂😂😂 pic.twitter.com/Ka6PdaxI0L
— Farheen👑🔥 (@imFarheenRizvi) March 10, 2018
— Tanvir Islam Rahul (@Tanvir_rahul) March 10, 2018
मैच खेलते समय रहीम को चोट भी लग गई थी, जिसके बाद टीम की चिंता बड़ गई। इस दौरान टीम की जीत का पूरा दरोमदार रहीम के ही कंधो पर था। लेकिन चोटिल होने के बावजूद भी रहीम अंतिम ओवर तक खेलते रहे। उन्होंने 19.4 ओवरों में ही टीम की झोली में यह इतिहासिक जीत डाल दी।
Mushy with best naagin dance ever. 😂😂😂 pic.twitter.com/Ka6PdaxI0L
— Farheen👑🔥 (@imFarheenRizvi) March 10, 2018
Love you man... pic.twitter.com/6noIAB8sXl
— MamunRonbir (@MamunRonbir) March 10, 2018