केएल राहुल-रोहित शर्मा का बड़ा कारनामा, T20 में बनाए सबसे तेज एक हजार रन

punjabkesari.in Sunday, Feb 02, 2020 - 04:16 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय सलामी जोड़ी इस समय बेहद शानदार फॉर्म में चल रही है। केएल राहुल (KL Rahul) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की सलामी जोड़ी ने न्यूज़ीलैंड की धरती पर अच्छे फॉर्म को बरकरार रखते हुए भारत को हर मैच में अच्छी शुरूआत दी जिसके कारण भारतीय टीम पहली बार न्यूज़ीलैंड में टी20 सीरीज जीतने में सफल हुई है। राहुल और रोहित की जोड़ी ने टी20 में सबसे तेज एक हजार रन बनाने का नया कीर्तिमान बना लिया है। 

रोहित शर्मा और केएल राहुल साझेदारी रिकॉर्ड 

राहुल और रोहित की जोड़ी ने भारत के लिए 18 पारियों में एक साथ उतरे हैं जिसमें इन दो बल्लेबाजों ने लगभग 60 की औसत से 1019 रन बनाएं। इस जोड़ी के नाम 3 शतकीय साझेदारी और 5 अर्धशतकीय साझेदारी शामिल हैं। रोहित और राहुल भी एक दूसरे के साथ बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब यह जोड़ी मैदान पर होती है तो भारतीय टीम का रनरेट 10 रन प्रति ओवर से अधिक ही रहता है।

रोहित शर्मा और केएल राहुल टी-20 में शतक 

 

खास बात यह है कि इन दोनों खिलाड़ियों के नाम टी20 इंटरनेशनल में शतक है रोहित ने टी20 में 4 शतक लगाएं हैं जबकि राहुल के नाम 2 शतक हैं।  

रोहित शर्मा के टी20 आंकड़े

मैच           108    
रन           2773    
हाईएस्ट     118    
औसत      32.24    

केएल राहुल के टी20 आंकड़े

मैच              41
रन              1461    
हाईएस्ट       110    
औसत          45.66

Jasmeet