रेलवे, झारखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सेमीफाइनल में

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2018 - 01:00 PM (IST)

रांचीः रेलवे, झाारखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश ने आज आठवीं हाकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप (ए डिविजन) के सेमीफाइनल में जगह बनाई।         

रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड ने क्वार्टर फाइनल में हाकी कर्नाटक को 14-0, हाकी हरियाणा ने हाकी पंजाब को 6-0 जबकि हाकी मध्य प्रदेश ने हाकी महाराष्ट्र को 8-1 से हराया। हाकी झारखंड ने पेनल्टी शूट आउट में मध्य प्रदेश हाकी अकादमी को 3-2 से हराया। 
 

Punjab Kesari