राज कुंद्रा मामला : लोगों के गुस्से का शिकार हुए रहाणे, किया था यह ट्वीट
punjabkesari.in Tuesday, Jul 20, 2021 - 06:49 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेस मैन राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और ऐप्स पर अपलोड करने के मामले में गिफ्तार कर लिया गया है। लेकिन राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने पर भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अंजिक्य रहाणे को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। जिसमें अजिंक्य रहाणे उनके काम की तारीफ कर रहे हैं। इस ट्वीट में रहाणे राज कुंद्रा को उनके किसी काम को लेकर ट्वीट करते हुए कह रहे हैं कि सर आप बहुत अच्छा काम कर रहे हो। इस पर राज कुंद्रा ने लिखा था कि धन्यवाद, आपको आना चाहिए और लाइव देखना चाहिए। इसी ट्वीट को लेकर रहाणे ट्रोल हो रहे हैं।
What is Ajinkya Rahane saying to Khudra? What he's want to see live?#RajKundraArrest pic.twitter.com/7Hp0UjjumI
— Arnab Goswami (@AkkiUnofficial) July 20, 2021
Reason of Ajinkya Rahane's loyalty with Rajasthan Royals is here ........#RajKundra #shilpashettykundra pic.twitter.com/hnq8yoU49G
— Hemant (@Hemant___jain) July 19, 2021
इसी साल फरवरी के महीने में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई थी। राज कुंद्रा पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप लगा था। जिसके बाद आज पुलिस ने उनकी इस मामले में गिरफ्तारी की है। इस गिरफ्तारी के साथ ही अजिंक्य रहाणे को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
गौर हो कि राज कुंद्रा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम के सह मालिक भी हैं। वहीं अजिंक्य रहाणे आईपीएल में राजस्थान टीम की ओर से कप्तानी भी कर चुके हैं। लेकिन अब अजिंक्य रहाणे आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से खेलते हैं।