राजस्थान रॉयल्स टीम को लगा बड़ा झटका, हाथ टूटने से बेन स्टोक्स सीजन से बाहर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 13, 2021 - 10:18 PM (IST)

नई दिली : महज एक मैच खेले राजस्थान के ऑलराऊंडर बेन स्टोक्स जल्द ही अपने वत्न लौट जाएंगे। पता चला कि मैच के दौरान उनके हाथ में फ्रैक्चर आ गया था। इसके चलते वह सीजन में आगे राजस्थान के साथ जुड़े नहीं रह पाएंगे। बेन स्टोक्स को यह दिक्कत पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान आई थी। जब क्रिस गेल का कैच पकड़ते वक्त वह गिर गए थे। वह जब उठे तो अपने कंधे को पकड़े हुए थे। 

बेन स्टोक्स की इंजरी को लेकर इंगलैंड क्रिकेट बोर्ड भी राजस्थान रॉयल्स के साथ लगातार राबता बनाए हुए हैं। वीरवार को स्टोक्स एक्सरे करवाएंगे जिसमें चोट के गंभीर होने का पता चलेगा। इसके बाद ईसीबी इलाज के लिए रूपरेखा तैयार करेगी।  ईसीबी इसी के साथ अपने प्लेयरों को लेकर चिंता में फंस गई है। ईसीबी ने इंगलैंड के प्लेयरों को आईपीएल खेलने की छूट दी है जिबकी इस दौरान इंगलैंड टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी होनी है। 

स्टोक्स ही नहीं ईसीबी इस समय जो बटलर, जोफ्रा आर्चर (रॉयल्स में सभी), सैम कुरेन (चेन्नई सुपर किंग्स) और क्रिस वोक्स (दिल्ली कैपिटल), जॉनी बेयरस्टो (सनराइजर्स हैदराबाद) पर भी नजरें बनाए हुए हैं जोकि इस समय आई.पी.एल. खेल रहे हैं।

 


वहीं, इसी बीच इंगलैंड के एक अच्छी खबर भी सामने आई है। उनके मुख्य गेंदबाज जोफ्रा आर्चर सर्जरी से तेजी से उबर रहे हैं। 26 साल के जोफ्रा को जनवरी में चोट लग गई थी। उन्होंने ऊंगली की सर्जरी करवाई है। लेकिन अब उन्हें हल्की प्रैक्टिस करने की इजाजत मिल गई है। 

Content Writer

Jasmeet