लवनीत सिसोदिया की जगह रजत पाटीदार आरसीबी से जुड़े

punjabkesari.in Sunday, Apr 03, 2022 - 09:19 PM (IST)

मुंबई : मध्य प्रदेश के बल्लेबाज रजत पाटीदार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग के बचे हुए सत्र के लिए चोटिल लवनीत सिसोदिया की जगह टीम में शामिल किया। आरसीबी ने रविवार को यह जानकारी दी।
पाटीदार पहले भी चार बार आरसीबी फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, वह 31 टी20 में 138.64 के स्ट्राइक रेट से 7 अर्धशतकों की मदद से 861 रन बना चुके हैं। इंदौर के 28 साल के इस खिलाड़ी ने 39 प्रथम श्रेणी मैचों में 2588 रन बनाए हैं। वह आरसीबी से 20 लाख रुपए में जुड़ेंगे। 

Content Writer

Janvi Bithal