राजिंदर सिंह बने हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष

punjabkesari.in Saturday, May 19, 2018 - 04:12 PM (IST)

नई दिल्लीः मरियम्मा कोशी के इस्तीफा देने के बाद हॉकी इंडिया ने राजिंदर सिंह को अगले दो साल के लिए अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। हॉकी इंडिया ने शनिवार को एक बयान जारी कर यह घोषणा की। 

डॉ नरेंद्र ध्रुव बत्रा के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ का अध्यक्ष बनने और हॉकी इंडिया का अध्यक्ष पद छोडऩे के बाद मरियम्मा कोशी को नवंबर 2016 में हॉकी इंडिया का अध्यक्ष बनाया गया था।  

मरियम्मा कोशी ने अब अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है जिसके बाद हॉकी इंडिया ने राजिंदर सिंह को आज नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। राजिंदर वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे और अब उन्होंने अध्यक्ष पद का प्रभार संभाल लिया है। राजिंदर इससे पहले हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं और वह मौजूदा समय में हॉकी जम्मू-कश्मीर के कोषाध्यक्ष भी हैं। 

Punjab Kesari