सौरव गांगुली संग क्रिकेट खेलते दिखे Ranbir Kapoor, बायोपिक की चर्चा जोरों पर

punjabkesari.in Sunday, Feb 26, 2023 - 08:54 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बापोपिक बनने की चर्चाएं और पुख्ता हो जा रही हैं। बताया जा रहा है कि गांगुली की बायोपिक में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर मुख्य किरदार निभाएंगे। इसी बीच रणबीर और गांगुली एक साथ दिखे हैं। एक इवेंट के दौरान रणवीर और गांगुली ने क्रिकेट मैच भी खेला जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

 

 

रणबीर कपूर वैसे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की प्रमोशन कर रहे हैं। उक्त फिल्म में श्रद्धा कपूर भी हैं। दोनों ने एक प्रमोशनल इवेंट में एक साथ क्रिकेट खेला। तस्वीरों में रणबीर ऑल-ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं जिस पर ‘रणबीर का मक्कार’ लिखा हुआ है। वहीं, गांगुली सफेद रंग की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं, जिस पर ‘दादा की झूठी’ लिखा हुआ है। दोनों मैदान पर खेल का लुत्फ उठाते नजर आए। 

 

गांगुली पर बायोपिक बनने की खबरें इसलिए भी स्पष्ट हैं क्योंकि बीते दिनों ही सौरव गांगुली ने इस बात की पुष्टि की थी कि ऐसी एक पटकथा लिखी जा रही है। उन्होंने कहा था- मैं कई कामों के लिए मुंबई में रहूंगा। बायोपिक की स्क्रिप्ट को लेकर चर्चा चल रही है। मैं खुद स्क्रिप्ट लिख रहा हूं। स्क्रीनप्ले पर चर्चा करेंगे। मेरे और प्रोडक्शन हाउस के टाइट शेड्यूल के कारण काम गति नहीं पकड़ पा रहा था। इस बार यह जल्दी हो जाएगा। 

Content Writer

Jasmeet