रंधावा, चढ्ढा और दो अन्य भारतीयों ने कट में जगह बनाई

punjabkesari.in Saturday, Dec 07, 2019 - 05:11 PM (IST)

बेल ओम्ब्रे (मारिशस): ज्योति रंधावा और अभिजीत सिंह चढ्ढा सहित चार भारतीयों ने शुक्रवार को यहां एफ्राएशिया बैंक मारिशस ओपन के कट में प्रवेश किया। रंधावा और फार्म में चल रहे चढ्ढा दूसरे दौर के अंत में पांच अंडर के स्कोर पर थे। 

दोनों पांच अन्य प्रतिभागियों के साथ संयुक्त रूप से 35वें स्थान पर चल रहे हैं। उदयन माने और विराज मदप्पा दो अन्य भारतीय रहे जिन्होंने कट में जगह बनाई। दोनों तीन अंडर के स्कोर से संयुक्त रूप से 56वें स्थान पर हैं। 
 

neel