भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल सम्मानित

punjabkesari.in Saturday, Feb 08, 2020 - 06:42 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महानिदेशक संदीप प्रधान ने भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को यहां सम्मानित किया। रानी को हाल में वल्र्ड गेम्स ने एथलीट ऑफ द ईयर चुना था और यह सम्मान पाने वाली वह पहली भारतीय और पहली हॉकी खिलाड़ी बनी थीं। रानी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधान और पूर्व एथलीट तथा विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता अंजू बॉबी जार्ज ने बधाई दी।
अंजू इस अवसर पर मौजूद थीं। रानी को इस अवार्ड के लिए ऑनलाइन पोल में 199,400 वोट मिले थे। रानी की अगुवाई में भारत ने हाल में न्यूजीलैंड का दौरा किया था और ओलम्पिक चैंपियन ब्रिटेन को 1-0 से हारने के अलावा मेजबान न्यूजीलैंड को दौरे के आखिरी मैच में 3-0 से हराया था।

Jasmeet