रणजी ट्रॉफी : आयुष डोसेजा का नाबाद शतक, दिल्ली बनाम मुम्बई मुकाबला हुआ ड्रा
punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 05:59 PM (IST)
मुंबई : आयुष डोसेजा (नाबाद 159) की जुझारू शतकीय पारी की बदौलत दिल्ली की टीम रविवार को मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले को ड्रा कराने में सफल रही। आज यहां दिल्ली ने कल के चार विकेट पर 206 रनों से आगे खेलना शुरु किया। दिल्ली का पांचवां विकेट 67वें ओवर में दिविज मेहरा (46) के रूप में गिरा। उन्हें ओंकार तरमाले ने आउट किया।
इस दौरान आयुष डोसेजा एक छोर थामे टीम के लिए रन बनाते रहे और उन्होंने अपना शतक भी पूरा किया। 87वें ओवर में हिमांशु सिंह ने सुमित माथुर 70 गेंदों में (34) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। 105 ओवरों के बाद दिल्ली ने छह विकेट पर 407 रनों के स्कोर पर पारी घोषित कर दी और मैच का अखिरी दिन होने के कारण यह मुकाबला ड्रा रहा। मुंबई के लिए हिमांशु सिंह ने तीन विकेट लिये। ओंकार तरमाले को दो विकेट मिले। तुषार देशपांडे ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

