रणजी ट्रॉफी फाइनल: जम्मू-कश्मीर ने दूसरे दिन बनाए छह विकेट पर 527 रन

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 05:37 PM (IST)

हुबली : जम्मू-कश्मीर ने बुधवार को यहां रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी खत्म होने से पहले आठ बार की चैंपियन कर्नाटक के खिलाफ पहली पारी में छह विकेट पर 527 रन बना लिए। 

जम्मू-कश्मीर ने सुबह दो विकेट पर 284 रन से आगे खेलते हुए अच्छी पिच का फायदा उठाया जिसमें कन्हैया वधावन और कप्तान पारस डोगरा ने 70-70 रन बनाए। शुभम पुंडीर ने 121 रन बनाकर पहले ही लय बना दी थी जबकि यावर हसन (88) और अब्दुल समद (61) ने अर्धशतक बनाए। 

साहिल लोत्रा ​​ने सातवें नंबर पर नाबाद 57 रन बनाकर 50 रन का आंकड़ा पार करने वाले छठे बल्लेबाज बने। उनके साथ आबिद मुश्ताक 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। कर्नाटक के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 90 रन देकर तीन विकेट लिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News