रणजी ट्रॉफी : पुड्डुचेरी ने राजस्थान को पांच विकेट से हराया

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 02:05 PM (IST)

पुड्डुचेरी : जसवंत श्रीराम (57) और अजय रोहेरा (नाबाद 49) की शानदार पारियों की बदौलत पुड्डुचेरी ने रविवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले के चौथे दिन राजस्थान को पांच विकेट से हरा दिया। आज यहां पुड्डुचेरी ने कल के दो विकेट पर 51 रन से आगे खेलना शुरु किया। 

सुबह के सत्र में मोहित चांगरा ने पुनीत दाते (25) को आउटकर राजस्थान को तीसरी सफलता दिलाई। 31वें ओवर में अजय सिंह ने जसवंत श्रीराम को आउटकर पुड्डुचेरी को चौथा झटका दिया। जसवंत श्रीराम ने 87 गेंदों में सात चौके लगाते हुए 57 रनों की पारी खेली। 

राममूर्ति राघवन (छह) रन बनाकर मोहित चांगरा का शिकार बने। पुड्डुचेरी ने 44.1 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। राजस्थान के लिए मोहित चांगरा ने चार विकेट लिये। अजय सिंह ने एक बल्लेबाज को आउट किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News