रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल : उत्तराखंड के खिलाफ कर्नाटक ने शिकंजा कसा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 06:21 PM (IST)

लखनऊ : कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के तीसरे दिन मंगलवार को पहली पारी में 700 से अधिक स्कोर बनाने के बाद उत्तराखंड के 5 विकेट 149 रन पर चटका दिए। आठ बार के चैम्पियन कर्नाटक ने दूसरे दिन छह विकेट पर 689 रन बना लिए थे लेकिन तीसरे दिन पारी घोषित नहीं की। रविचंद्रन स्मण और विद्याधर पाटिल ने टीम को 736 रन तक पहुंचाया। 

अब कर्नाटक ने पूरी तरह से मैच पर शिकंजा कस लिया है। स्मरण और पाटिल ने कल के स्कोर में 28 रन और जोड़े। पाटिल ने 114 गेंद में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए। स्मरण और पाटिल के आउट होने के बाद कर्नाटक की पारी का भी अंत हो गया। इससे पहले केएल राहुल ने 141 रन बनाए थे। उत्तराखंड के लिए दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज आदित्य रावत ने चार और स्पिनर मयंक मिश्रा ने तीन विकेट लिए। उत्तराखंड अभी भी पहली पारी में 587 रन से पीछे है। 

कर्नाटक के लिये पाटिल ने दो विकेट चटकाए। कर्नाटक ने 81 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद लक्ष्य रायचंदानी (नाबाद 52) और जगदीशा सुचित (21) ने पांचवें विकेट के लिये 43 रन की साझेदारी की। सुचित को भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया जिससे उत्तराखंड का स्कोर 5 विकेट पर 124 रन हो गया। लक्ष्य और सौरभ रावत (10) क्रीज पर टिके हुए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News