रणवीर सिंह की पोस्ट ने जीता धोनी के फैंस का दिल, लिखी यह बात

punjabkesari.in Monday, Jul 26, 2021 - 09:23 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फुटबॉल के कितने शौकीन हैं यह हर कोई जानता है। जब कभी भी किसी चैरिटी मैच या फिर वैसे ही फुटबॉल खेलने का मन होता धोनी निकल पड़ते हैं। हाल ही में धोनी एक बार फिर फुटबॉल खेलते हुए दिखाई दिए। धोनी ऑल स्टार्स क्लब के लिए फुटबॉल मैच खेलते हुए दिखे। धोनी के साथ बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी उनके साथ फुटबॉल खेलते हुए दिखाई दिए। जिसकी फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

रणवीर सिंह ने धोनी के साथ फुटबॉल मैच खेलने के बाद इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में रणवीर सिंह महेंद्र सिंह धोनी के पैरों के पास बैठे हुए हैं। रणवीर सिंह ने एक साथ से धोनी का पैर पकड़ा हुआ। उन्होंने इस फोटो के साथ लिखा कि बड़े भाई के चरणों में हमेशा। मेरी जान। इसके साथ ही उन्होंने दिल वाली इमोजी का भी इस्तेमाल किया।

गौर हो कि रणवीर सिंह धोनी के बहुत बड़े फैन है। वह कई मौकों पर यह बता भी चुके हैं कि वह धोनी को कितना प्यार और सम्मान करते हैं। रणवीर सिंह धोनी के फैशन से लेकर उनके हर स्टाइल के फैन हैं। यहां तक कि रणवीर सिंह साल 2019 में आईसीसी विश्वकप का मैच देखने इंग्लैंड भी गए थे।

रणवीर सिंह और धोनी की इस फोटो के साथ ही लोगों को एक और चीज पर ध्यान गया। फैंस धोनी के नए लुक की काफी तारीफें कर रहे हैं। धोनी ने मूंछों के साथ दाढ़ी रखी हुई है। धोनी पर यह लुक काफी अच्छा लग रहा है। धोनी के नए लुक की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस इसे खूब पंसद भी कर रहे हैं।

Content Writer

Raj chaurasiya