राशिद और अजितेश संयुक्त बढ़त पर

punjabkesari.in Saturday, Oct 19, 2019 - 10:20 PM (IST)

चंडीगढ़ : पीजीटीआई आर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर चल रहे दिल्ली के राशिद खान और अजितेश संधू ने तीसरे राउंड के बाद डेढ़ करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि वाले जीव मिल्खा सिंह आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त बढ़त बना ली। दो राउंड तक शीर्ष पर रहने वाले गत उपविजेता चंडीगढ़ के करणदीप कोचर हालांकि तीसरे स्थान पर खिसके हैं लेकिन होड़ में बने हुए हैं।

मनु गंदास ने तीसरे राउंड में सात अंडर 65 का दिन का सर्वश्रेष्ठ कार्ड खेला और संयुक्त 8वें स्थान पर पहुंच गए। राशिद (71-64-67) और संधू (66-69-67) ने पांच अंडर 67 का शानदार कार्ड खेला और 14 अंडर 202 के स्कोर के साथ संयुक्त बढ़त हासिल कर ली। दोनों खिलाड़ी दूसरे राउंड के बाद संयुक्त तीसरे स्थान पर थे।

कोचर (65-67-71) ने एक अंडर 71 का कार्ड खेला और वह 13 अंडर 203 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए। श्रीलंका के मिथुन परेरा 73 का कार्ड खेलकर 11 अंडर 205 के स्कोर के साथ संयुक्त पहले से चौथे स्थान पर खिसक गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News