राशिद खान क्लासिक गोल्फ में दूसरे स्थान पर पहुंचे

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 07:56 PM (IST)

गुरुग्राम : भारतीय गोल्फर राशिद खान लगातार दूसरी बार छह अंडर 66 का कार्ड खेलकर क्लासिक गोल्फ एवं कंट्री क्लब अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप में शनिवार को तीसरे दौर के खेल के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए है। रविवार को आखिरी दौर के खेल में दो बार के एशियाई टूर के विजेता राशिद की कोशिश तीन लाख डालर पुरस्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट में जीतकर 5 साल का खिताबी सूखे को खत्म करने की होगी। राशिद का कुछ स्कोर 16 अंडर 200 है और वह शीर्ष पर काबिज इंडोनेशिया के रोरी हीई से एक शाट पीछे है।

दूसरे दौर के बाद दूसरे स्थान पर रहे एक अन्य भारतीय गोल्फर अभिजीत सिंह चड्ढा ने तीसरे दौर में 68 का कार्ड खेला और कुल 15 अंडर 201 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए। आदिल बेदी (69) शीर्ष पांच में शामिल तीसरे भारतीय है। इस युवा खिलाड़ी का कुल स्कोर 12 अंडर 204 है। अमन राज (72) 10 अंडर 206 के साथ संयुक्त 8वें, हिम्मत राय और अभिनव लोहान संयुक्त 12वें (नौ अंडर 207), विराज मदाप्पा, चिक्कारंगप्पा और सुधीर शर्मा संयुक्त 15वें (आठ अंडर 208) पर काबिज है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News