विश्व चैम्पियनशिप से पहले रूस में अभ्यास करेंगे रवि दहिया, मंत्रालय ने दी मंजूरी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 02:28 PM (IST)

नई दिल्ली : खेल मंत्रालय अगले महीने सर्बिया में होने वाली विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के लिए ओलंपिक रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया की रूस में तैयारी का खर्च उठाएगा। मंत्रालय ने टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत दहिया की रूस के ब्लादिकावकाज में तैयारी को मंजूरी दी है। 

टोक्यो ओलंपिक में 57 किलोवर्ग में रजत पदक विजेता दहिया आज रात रवाना होंगे। उनके साथ कोच अरूण कुमार, अभ्यास साझेदार साहिल और फिजियो मुनीश कुमार भी जाएंगे। यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार उनकी यात्रा, वीजा, रहने का खर्च टॉप्स के तहत वहन किया जाएगा। यह शिविर 29 दिन चलेगा और उसके बाद दहिया सर्बिया के बेलग्रेड में विश्व चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। 

बर्मिंघम में हाल ही में हुए राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भी दहिया ने बुल्गारिया में विशेष अभ्यास शिविर में भाग लिया था और बुल्गारिया, तुर्की और मंगोलिया में प्रतियोगिताओं में खेले थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News