तिलक वर्मा की बल्लेबाजी से प्रभावित हुए रवि शास्त्री, करियर को लेकर कह दी बड़ी बात

punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2022 - 06:05 PM (IST)

मुंबई : पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियन्स के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा के प्रदर्शन से बेहद प्रभावित हैं। आईपीएल में पदार्पण सत्र में खेल रहे वर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले हफ्ते 61 रन की पारी खेली।

 

शास्त्री ने कहा कि मुंबई इंडियंस की ओर से खेली दोनों पारियों में उसने काफी क्षमता दिखाई है। मैं फ्रेंट फुट, बैकफुट, स्वीप जैसे विविध शॉट खेलने की उसकी क्षमता देखकर प्रभावित हूं। उसके शॉट चयन में काफी विविधता है। युवा खिलाड़ी को देखते हुए उसका धैर्य, बॉडी लैंग्वेज काफी अच्छी है। वह आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करता है। इस खिलाड़ी में आगे तक जाने की क्षमता है।

शास्त्री ने दावा किया कि सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर वर्मा मुंबई इंडियंस के मध्यक्रम को मजबूत बनाएंगे। उसने बल्लेबाजी में सकारात्मकता दिखाई है और ये मुंबई इंडियंस के लिए अच्छे संकेत हैं। अंतिम एकादश में सूर्यकुमार यादव की वापसी होने पर मुंबई का मध्यक्रम मजबूत हो जाएगा। 

Content Writer

Raj chaurasiya