इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं रवि शास्त्री, पिछले दो साल से चल रहा अफेयर

punjabkesari.in Monday, Sep 03, 2018 - 04:21 PM (IST)

नई दिल्लीः क्रिकेट और बाॅलीवुड का एक और अफेयर सामने आया है। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री एक बाॅलीवुड अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं, जिसका नाम है निम्रत कौर। बता दें कि निम्रत एयरलिफ्ट फिल्म में काम कर चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों के अफेयर को दो साल हो चुके हैं।

दो सालों में उन्होंने इस रिश्ते को मीडिया से छिपा कर रखा था। रिपोर्ट के मुताबिक शास्त्री और निम्रत को एक जर्मन कार मेकर ने साल 2015 से अपनी लग्जरी कार के लॉन्च के लिए साइन किया था। इसी जगह दोनों की पहली मुलाकात भी हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो शास्त्री फिलहाल इंग्लैंड दौरे में भारतीय टीम के साथ हैं। वहीं, निम्रत वेब सीरीज में काम कर रही हैं। 

शास्त्री से 20 साल छोटी हैं निम्रत 
2006 में अंग्रेजी फिल्म वन नाइट विद द किंग में डेब्यू करने वाली निम्रत, शास्त्री से 20 साल छोटी हैं। निम्रत का जन्म 13 मार्च 1982 को हुआ था। वहीं, शास्त्री लगभग 56 साल के हैं। शास्त्री ने साल 1990 में रितु सिंह से शादी की थी। शास्त्री और नीतू की एक बेटी अलका शास्त्री हैं। हिंदी फिल्मों में निम्रत ने अनुराग कश्यप की फिल्म पेडलर (2012) से डेब्यू किया था। एयरलिफ्ट के अलावा वह इरफान खान के साथ लंचबॉक्स में भी काम कर चुकी है। 

Mohit