रवि शास्त्री ने किया खुलासा, बताया धोनी को नंबर 7 पर बल्लेबाजी के लिए क्यों भेजा गया

punjabkesari.in Saturday, Dec 14, 2019 - 02:10 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने 4 महीने बाद विश्व कप में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को नंबर 7 पर भेजने वाले फैसले के ऊपर खुलासा कर दिया है। बता दें, विश्व कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गई थी। जिसके बाद टीम के फैसलों की रणनीति पर काफी ज्यादा आलोचना हुई थी। 

महेंद्र सिंह धोनी ने ऊपर बैटिंग क्यों नहीं की 

PunjabKesari, dhoni photos, ms dhoni images, dhoni hd images
दरअसल, रवि शास्त्री ने एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान कहा, 'बिलकुल नहीं, हम धोनी को ऊपर नहीं भेज सकते थे। 5 रन पर 3 विकेट गिर चुके थे। उस समय यदि धोनी आउट हो जाते तो पूरा मैच ही खत्म हो जाता। लेकिन उसके बाद मैच 48वें ओवर तक चला गया। उनके रन आउट होने से पहले मैच में हम बने हुए थे।' 

महेंद्र सिंह धोनी की क्या है ताकत

PunjabKesari, dhoni photos, ms dhoni images, dhoni hd images
शास्त्री ने आगे कहा, 'धोनी की क्या ताकत है, मैं किसी से भी बहस कर सकता हूं जो बहस करना चाहे, कि क्या धोनी की ताकत है। किसके लिए वो जाने जाते है। एक फिनिशर के रूप में वो सर्वश्रेष्ठ हैं। तो उन्हें किस नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहिए। शुरुआत में या आखिरी के ओवरों में।' टीम इंडिया के विश्व कप से बाहर हो जाने के बाद माही ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेंक ले लिया था। उन्होंने इस दौरान टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ कश्मीर में 15 दिन बताए थे।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News