धोनी के संन्यास की खबरों पर कोच शास्त्री का बयान आया सामने

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 03:03 PM (IST)

नई दिल्लीः क्रिकेट जगत में उस दाैरान सनसनी फैल गई जब खबरें उड़ने लगीं कि विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेने वाले हैं। धोनी का इंग्लैंड के खिलाफ हुए आखिरी वनडे के बाद एक वीडियो खूब वायरल हुआ, जिसमें वह अंपायर से गेंद मांगते दिखे। वीडियो वायरल होने के बाद खबरें आईं कि धोनी ने टेस्ट में जब संन्यास लिया तो स्टंप्स ले लिए थे आैर अब गेंद मांगकर वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं। लेकिन इन सब खबरों पर टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विराम लगा दिया है।

इसलिए मांगी थी अंपायर से गेंद
शास्त्री ने बताया, ''धोनी ने अंपायर से गेंद अपनी टीम के गेंदबाजी कोच भारत अरुण को दिखाने के लिए ले रहे थे। वह उन्हें गेंद की हालत को दिखाना चाहते थे, जिससे उन्हें आइडिया मिल सके कि गेंद की कंडिशन क्या है और वहां उसके साथ किस तरह खेलना चाहिए था।'' साथ ही शास्त्री ने संन्यास के बारे में चर्चा करने वालों को लताड़ भी लगाई। 
PunjabKesari

धोनी कहीं नहीं जा रहे
संन्यास की खबरों का खंडन करते हुए शास्त्री ने  कहा, 'यह बकवास है। धोनी कहीं नहीं जा रहे हैं।' दूसरी ओर, धोनी के करीबियों ने भी धोनी के संन्यास से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि आलोचनाओं कोई फर्क नहीं पड़ता, वो टीम के लिए जितने अहम हैं उतने अहम रहेंगे। 
PunjabKesari

इसलिए होने लगी थी धोनी की आलोचनाएं
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दाैरान धोनी को दो बार बल्लेबाजी करने का माैका मिला, लेकिन उन्होंने काफी धीमा खेल दिखाया। लिहाजा उन्हें खूब आलोचनाओँ का शिकार होना पड़ा। दूसरे वनडे में धोनी ने 59 गेंदों में 37 रनों की बेहद धीमी पारी खेली थी। तीसरे वनडे में भी धोनी संघर्ष करते दिखे। धोनी ने 66 गेंदों में 42 रन बनाए और जिसकी वजह से भारत इंग्लैंड के सामने 257 रनों का ही लक्ष्य दे सका। इस लक्ष्‍य को इंग्‍लैंड ने आसानी से 8 विकेट रहते हासिल कर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया। 
Sports


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News