पंत के बाद Ravindra Jadeja का जोरदार शतक, पिछली 5 पारियों में दूसरा, टेस्ट करियर में तीसरा

punjabkesari.in Saturday, Jul 02, 2022 - 03:38 PM (IST)

खेल डैस्क : बर्मिंघम के मैदान पर टीम इंडिया के लिए ऋषभ पंत के बाद रविंद्र जडेजा भी शतक लगाने में सफल रहे। पहले दिन 83 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे जडेजा ने दूसरे दिन के खेल की शुरूआत होते ही इंगलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। जडेजा ने ताबड़तोड़ शॉट लगाए और 183 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। जडेजा का यह टेस्ट करियर में तीसरा शतक है जबकि पिछली 5 पारियों में दूसरा। पंत ने मार्च 2002 में श्रीलंका के खिलाफ भी नाबाद 175 रन की पारी खेली थी। अब इंगलैंड के खिलाफ शतक लगाकर उन्होंने इतिहास बना दिया। 

पंत की तरफ जडेजा ने भी पहली पारी में इंडिया का स्कोर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। जडेजा जब क्रीज पर आए थे तो स्कोर 98 रन पर 5 विकेट हो गया था। उन्होंने पंत के साथ मिलकर 200 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप की और टीम इंडिया को खतरे से बाहर निकाल लिया। पंत जब 320 रन पर आऊट हुए तब जाकर उनकी साझेदारी टूटी। हालांकि इसके बावजूद जडेजा पीछे नहीं हटे। उन्होंने लगातार रन बनाने जारी रखे।  जडेजा ने शतक बनाने के बाद अपने सिग्नेचर स्टाइल के साथ दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। 

जडेजा के टेस्ट शतक
100 बनाम विंडीज, सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम (अक्तूबर 2018)
175 बनाम श्रीलंका, मोहाली स्टेडियम (मार्च 2022)
100 बनाम इंगलैंड, बर्मिंघम (जुलाई 2022) 

 

जडेजा ने भारत के लिए सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए तीन शतक जड़ दिए हैं। उनसे आगे महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव हैं। इन दोनों दिग्गज ने इस क्रम पर क्रमश: 7 और 4 शतक लगाए हैं। 

Content Writer

Jasmeet