अंबाती रायडू की संन्यास के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी, ग्रैंड स्लैम के साथ जुड़े

punjabkesari.in Sunday, Aug 18, 2019 - 09:38 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: 33 साल के अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने क्रिकेट वर्ल्डकप 2019 के दौरान अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले भारत के मध्यक्रम बल्लेबाज रायडू एक बार फिर से मैदान में लौटने के लिए तैयार हैं। वही रिपोर्ट्स की मानें तो अंबाती रायूड अब ग्रैंड स्लैम में किस्मत आजमाएंगे। ग्रैंड स्लैम की शुरुआत 19 अगस्त से होने जा रही है। 

अंबाती रायडू वापसी 


दरअसल, अंबाती रायडू के करीबी लोगों ने बताया कि रायडू ग्रैंड स्लैम में रजिस्टर्ड प्लेयर हैं। इसके अलावा यह भी बताया कि वह टी-20 लीग में भी खेलते नजर आ सकते हैं। वह वीए पार्थसारथी ट्रॉफी में इसीलिए भाग ले रहे हैं, ताकि खुद को फिट रख सकें। रायडू टीम इंडिया के लिए 55 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय औ 6 टी-20 मैच खेल चुके हैं। आईपीएल में वह पिछले दो सीजन से चेन्नई सुपरकिंग्स टीम का हिस्सा हैं। 

अंबाती रायडू संन्यास के पीछे क्या था विवाद 


इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में रायडू को जगह नहीं दी गई थी। चौथे नंबर की दावेदारी रखने वाले रायडू की जगह ऑलराउंडर विजय शंकर को चयनकर्ताओं ने तरजीह दी थी। मुख्य चयनकर्ता ने चयन के बाद विजय को थ्री डायमेंशन प्लेयर बताया था और इसी पर रायडू ने तंज भरा ट्वीट किया था। ट्वीट विवाद के बाद जब विश्व कप के दौरान चोटिल हुए विजय शंकर की जगह मयंक अग्रवाल को चुना गया। रायडू को टीम में जगह नहीं दिए जाने के बाद ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी।

 

 

 

neel