IPL 2026: CSK की रणनीति पर रायदू का बड़ा खुलासा, धोनी ने ये प्लान नेट्स में ही रोक दिया था

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 12:52 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: Ambati Rayudu ने Chennai Super Kings की डेथ ओवर रणनीति को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि राउंड द विकेट से वाइड यॉर्कर डालने की रणनीति पहले भी ट्राई की गई थी, लेकिन MS Dhoni ने इसे मंजूरी नहीं दी थी। रायदू ने कहा, 'यह प्लान सालों पहले नेट्स में ट्राई किया गया था, लेकिन धोनी को यह एंगल पसंद नहीं था, इसलिए इसे मैच में इस्तेमाल नहीं किया गया।'

बल्लेबाजों के लिए आसान हो जाती है रणनीति

रायदू ने बताया कि यह रणनीति सुनने में अच्छी लगती है, लेकिन अगर सही तरीके से लागू न हो तो बल्लेबाज आसानी से रन बना सकते हैं। उन्होंने कहा, 'अगर बल्लेबाज क्रीज से आधा फुट बाहर खड़ा हो जाए तो गेंद का एंगल खत्म हो जाता है और फिर इस तरह की गेंद को खेलना आसान हो जाता है।'

RCB के खिलाफ मैच में खुल गई पोल

Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ मैच में CSK ने डेथ ओवर में यही रणनीति अपनाई, लेकिन गेंदबाज इसे सही तरीके से लागू नहीं कर पाए। रायदू ने कहा, 'डेथ ओवर में प्लान सही था, लेकिन उसे सही तरीके से लागू नहीं किया गया और बल्लेबाजों ने इसका पूरा फायदा उठाया।'

आखिरी 5 ओवर में बने 97 रन

इस मैच में Rajat Patidar और Tim David ने मिलकर आखिरी 5 ओवर में 97 रन बना दिए। रायदू ने कहा, 'कभी-कभी सिंपल क्रिकेट खेलना चाहिए – अच्छे यॉर्कर, स्लोअर बॉल और सही लाइन-लेंथ, यही डेथ ओवर की सबसे अच्छी रणनीति होती है।'

टीम चयन पर भी उठे सवाल

रायदू ने टीम कॉम्बिनेशन को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि सही गेंदबाजों का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, 'टीम को अपनी रणनीति और टीम कॉम्बिनेशन पर फिर से सोचने की जरूरत है, क्योंकि लगातार एक ही प्लान से टी20 मैच नहीं जीते जाते।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News