RCB vs SRH: RCB ने रचा इतिहास, 200+ रन चेज कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड
punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 01:38 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने IPL 2026 की शुरुआत शानदार अंदाज में की। टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराते हुए सीजन का आगाज जीत के साथ किया। इस मुकाबले में गेंद से Jacob Duffy और बल्ले से Virat Kohli व Devdutt Padikkal ने शानदार प्रदर्शन किया।
SRH ने बनाए 201 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 201 रन बनाए। टीम के लिए Ishan Kishan ने 80 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अनिकेत वर्मा ने 43 रन का अहम योगदान दिया। इसके बावजूद टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने के बावजूद उसे बचाने में नाकाम रही।
RCB का रिकॉर्ड रन चेज
जवाब में RCB ने 15.4 ओवर में ही 203/4 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ टीम ने IPL इतिहास में 200+ रन का सबसे तेज चेज करने का रिकॉर्ड बना दिया। इस मामले में RCB ने Rajasthan Royals को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2025 में 15.5 ओवर में 200+ रन का लक्ष्य हासिल किया था।
IPL इतिहास में टॉप रन चेज
RCB बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (15.4 ओवर), बेंगलुरु, साल 2026
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस (15.5 ओवर), जयपुर, साल 2025
RCB बनाम गुजरात टाइटंस (16.0 ओवर), अहमदाबाद, साल 2024
मुंबई इंडियंस बनाम RCB (16.3 ओवर), वानखेड़े, साल 2023
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात (17.3 ओवर), दिल्ली, साल 2017
विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन
विराट कोहली ने इस मैच में नाबाद 69 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। यह दूसरा मौका है जब उन्होंने IPL सीजन के ओपनिंग मैच में नाबाद अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही कोहली IPL में रन चेज करते हुए 4000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अब उनके नाम 4027 रन दर्ज हो चुके हैं।
RCB का तीसरा सबसे सफल चेज
RCB का यह IPL इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा 200+ रन चेज है। इससे पहले 2014 में पंजाब किंग्स ने SRH के खिलाफ 206 रन का लक्ष्य हासिल किया था। इस जीत के साथ RCB ने न सिर्फ रिकॉर्ड बनाया बल्कि बाकी टीमों को भी कड़ा संदेश दे दिया है।

