आरसीबी ने लॉन्च की नई जर्सी, फैंस ने लिखा- 10 में से 10 नंबर
punjabkesari.in Saturday, Mar 12, 2022 - 10:26 PM (IST)
बेंगलुरु : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आगामी आईपीएल 2022 सीजन के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च की। बेंगलुरु में शनिवार को आयोजित आरसीबी अनबॉक्स कार्यक्रम में जर्सी लॉन्च की गई, जहां नव नियुक्त कप्तान फाफ डू प्लेसिस, दिनेश कार्तिक और हर्षल पटेल प्रशंसकों के लिए नई जर्सी में दिखे। आरसीबी ने ट्विटर पर पूर्व कप्तान विराट कोहली और नए कप्तान फाफ डू प्लेसिस की फोटो साझा की है, जिसमें दोनों खिलाड़ी नई जर्सी में नजर आ रहे हैं।
“I absolutely love it and the moment I wore it, I felt something special. I can definitely say, this is my most favourite RCB jersey, EVER!” ??
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) March 12, 2022
King Kohli loves the new #RCBJersey for #IPL2022 and so do we!??@imVkohli #PlayBold #RCBUnbox #UnboxTheBold #ForOur12thMan #IPL2022 pic.twitter.com/hIuLquniHh
विराट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा- मुझे नई जर्सी का डिजाइन बहुत पसंद आया है और इसका कपड़ा भी काफी अच्छा है। जर्सी के पीछे भी स्वर्ण रंग में नंबर हैं, मुझे सच में यह बहुत पसंद आई।
New season. New threads. 🔥
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) March 12, 2022
Time to #PlayBold while looking #Bold. 👊🏻#RCBUnbox #UnboxTheBold #ForOur12thMan #IPL2022 pic.twitter.com/2GkFiMkKro
उल्लेखनीय है कि टीम की नई जर्सी का कलर पुरानी जर्सी के जैसा ही है, लेकिन इसका डिजाइन और लुक बदल गया है। जर्सी लाल और काले कलर में हैं। आरसीबी ने ट्वीट करके नई जर्सी की फोटो साझा की है। आरसीबी 27 मार्च को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पंजाब किंग्स से मुकाबले के साथ अपने 2022 आईपीएल अभियान की शुरुआत करेगा।
फैंस ने दी प्रतिक्रिया
A New (Captain+Jersey) ??????
— Manoj_dimri_fc (@dimri_fc) March 12, 2022
Farr better shades than old one???#jersey
All the best Captain @faf1307 pic.twitter.com/aUQzZBr2Nu