RCB vs CSK : विराट कोहली के हाथ आई ऑरेंज कैप, चेन्नई के खिलाफ 10वीं फिफ्टी
punjabkesari.in Saturday, May 03, 2025 - 09:03 PM (IST)

खेल डैस्क : विराट कोहली ने चिन्नास्वामी के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में 62 रन बनाने के साथ ही सीजन में ऑरेंज कैप की रेस में पहला स्थान हासिल कर लिया है। विराट जोरदार फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन में वह 11 पारियों में ही 7 अर्धशतक लगा चुके हैं। यही नहीं, चेन्नई के खिलाफ भी उन्होंने 10वां अर्धशतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने शिखर धवन को भी पीछे छोड़ दिया। शनिवार को कोहली लय में दिखे। 62 रन की पारी में उन्होंने पांच छक्के लगाए और चिन्नास्वामी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
He said it, he did it. 🙌✅#ViratKohli launches a couple into the stands off #KhaleelAhmed’s bowling! The KING remembers & strikes back! 👑🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 3, 2025
Watch the LIVE action ➡ https://t.co/dl97nUeINj #IPLonJioStar 👉 #RCBvCSK | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star… pic.twitter.com/TaxGW3TofA
ऑरेंज कैप की रेस में क्रिकेटर
505 रन : विराट कोहली, बेंगलुरु
505 रन : साई सुदर्शन, गुजरात
475 रन : सूर्यकुमार यादव, मुंबई
470 रन : जोस बटलर, गुजरात
465 रन : शुभमन गिल, गुजरात
बता दें कि विराट ने इस सीजन में लगातार चार मैचों में फिफ्टी बनाई है। इससे पहले उन्होंने 2016 सीजन में ऐसा किया था। उनकी पिछली छह पारियों में स्कोर 62*, 1, 73*, 70, 51, 62 है।
आईपीएल में सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
10 - विराट कोहली
9 - शिखर धवन
9 - डेविड वॉर्नर
9 - रोहित शर्मा
6 - केएल राहुल
ऐसी रही बेंगलुरु की पारी
बेंगलुरु के मैदान पर फिर से जैकब बैथल के साथ विराट कोहली ने अच्छी ओपनिंग की और पावरप्ले में स्कोर 70 तक पहुंचा दिया। बैथल ने शुरूआती ओवरों में ही खलील अहमद पर अटैक किया तो विराट ने भी पावरप्ले में ही 3 छक्के लगाए। विराट बेंगलुरु के मैदान पर 152 छक्के लगा चुके हैं। आरसीबी ने पहला विकेट 10वें ओवर में गंवाया जब जैकब 33 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर आऊट हो गए। मथिशा पथिराना ने उनकी विकेट ली। 12वें ओवर में विराट भी 33 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। उनके पास ऑरेंज कैप भी आ गई है। विराट के आऊट होने के बाद देवदत्त 17, रजत पाटीदार 11 तो जितेश शर्मा 7 रन ही बना पाए जिससे आरसीबी 200 पार जाने से चूक गई। चेन्नई के लिए पथिराना की गेंदबाजी शानदार रही।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल
चेन्नई सुपर किंग्स : शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, दीपक हुडा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मथीशा पथिराना