IPL 2026 : टिम डेविड और रजत पाटीदार की तूफानी पारी, बेंगलुरु ने चेन्नई को दिया 251 रन का लक्ष्य

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 09:26 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 11वां मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बेंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टिम डेविड और रजत पाटीदार की तूफानी पारियों की मदद से चेन्नई को 251 रन का मजबूत लक्ष्य दिया है। 

डेविड ने 21 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करते हुए कुल 25 गेंदों का सामना किया और 70 रन बनाए जिसमें 3 चौके और 8 छक्के शामिल थे। हालांकि पाटीदार अर्धशतक से चूक गए लेकिन उन्होंने ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी और 19 गेंदों पर एक चौके और 6 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। इससे पहले फिल सॉल्ट अर्धशतक से चूक गए थे और उन्होंने 30 गेंदों पर 46 रन बनाए जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। 

चेन्नई की तरफ से अंशुल कंबोज (1/52), जेमी ओवरटन (1/42), और शिवम दुबे (1/30) ने एक-एक विकेट झटका। नूर अहमद ने 49 रन दिए लेकिन कोई विकेट नहीं चटका पाए।

प्लेइंग XI 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी 

चेन्नई सुपर किंग्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News