RCB vs KKR : वेंकटेश अय्यर ने जड़ा 106 मीटर लंबा छक्का, वीडियो

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2024 - 11:50 PM (IST)

खेल डैस्क  :  कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने शुक्रवार को आईपीएल 2024 का अब तक का सबसे बड़ा छक्का लगाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आरसीबी बनाम केकेआर में यह उपलब्धि हासिल की। अय्यर ने 106 मीटर लंबा छक्का लगाया। 

 

 

सीजन में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
106 मीटर : श्रेयस अय्यर बनाम बेंगलुरु
103 मीटर : ईशान किशन बनाम हैदराबाद
102 मीटर : आंद्रे रसेल बनाम हैदराबाद 
99 मीटर : अभिषेक पोरेल बनाम पंजाब 
95 मीटर : ट्रेविस हेड बनाम मुंबई 

 

 


बता दें कि आईपीएल इतिहास में सबसे लंबा छक्का मोर्कल ने लगाया है। अफ्रीकी बल्लेबाज ने चेन्नई की तरफ से खेलते हुए साल 2008 में 124 मीटर लंबा छक्का लगाया था। उन्होंने यह शॉट दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था। आरसीबी के लिए प्रवीण कुमार भी राजस्थान के खिलाफ 124 मीटर लंबा छक्का मार चुके हैं। एडम गिलक्रिस्ट ने 2011 सीजन में पंजाब की ओर से बेंगलुरु के खिलाफ 120 मीटर लंबा छक्का लगाया था।

 

ऐसा रहा मैच
मुकाबले की बात करें तो चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने विराट कोहली के 83, मैक्सवेल के 28 तो कार्तिक के 8 गेंदों पर 20 रनों की बदौलत 182 रन बनाए थे। जवाब  में खेलने उतरी कोलकाता ने सुनील नेरेन ने 47, वेंकटेश अय्यर के 50, श्रेयस के 39 रनों की बदौलत 7 विकेट से जीत हासिल कर ली। 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
बेंगलुरु :
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल

कोलकाता : फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, मिशेल स्टार्क, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती 

Content Writer

Jasmeet