RCB vs KKR : विराट कोहली ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, ऑरेंज कैप भी हथियाई

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2024 - 11:26 PM (IST)

खेल डैस्क : विराट कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 83 रन की पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। विराट ने कोलकाता के खिलाफ चार छक्के लगाए और इसी के साथ आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विंडीज दिग्गज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने आरसीबी के लिए अब तक 239 छक्के लगाए थे। विराट अब इस रिकॉर्ड को बेहतर बना रहे हैं। आईपीएल की पिछली 5 पारियों में विराट 2 शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने 100, 101*, 21, 77 और 83* रन बनाए हैं। देखें आंकड़े- 

 

 


आईपीएल में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा छक्के
241 - विराट कोहली
239 - क्रिस गेल
238 - एबी डिविलियर्स
67 - ग्लेन मैक्सवेल
50 - फाफ डु प्लेसिस

 


आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक
विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा 7 शतक लगाने वाले एकमात्र प्लेयर हैं। इसी तरह आईपीएल में उनके नाम 52 अर्धशतक भी हो गए हैं। उनसे आगे डेविड वार्नर है जोकि 61 अर्धशतक लगा चुके हैं। इस लिस्ट में शिखर धवन 50 अर्धशतक के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। रोहित शर्मा ने 42 तो एबी डिविलियर्स ने अब तक 40 अर्धशतक लगाए हैं। 

 

 


आईपीएल में ओवरऑल सबसे ज्यादा रन
7444 : विराट कोहली
6684 : शिखर धवन
6475 : डेविड वॉर्नर
6280 : रोहित शर्मा
5528 : सुरेश रैना

 


सीजन के टॉप स्कोरर
181 : विराट कोहली
143 : हेनरिक क्लासेन
127 : रियान पराग
97 : संजू सैमसन
95 : अभिषेक शर्मा

टॉप स्कोरर बनने के साथ ही विराट के पास ऑरेंज कैप आ गई है। 

 

 

पावरप्ले में मजबूत हो रहे हैं विराट
आईपीएल 2023 से अब तक विराट कोहली ने पावरप्ले में 139 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए है जोकि उनके बेहतरीन आंकड़े हैं। विराट पावरप्ले में इस दौरान 264 गेंदें खेलकर 367 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 51 चौके और 5 छक्के भी निकले हैं।

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
बेंगलुरु :
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अल्ज़ारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल

कोलकाता : फिलिप साल्ट (डब्ल्यू), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (सी), रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, मिशेल स्टार्क, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती 

Content Writer

Jasmeet