RCB vs LSG : नर्वस नाइंटीज का तीसरी बार शिकार हुए Faf Du Plessis, यह 3 रिकॉर्ड बनाए

punjabkesari.in Tuesday, Apr 19, 2022 - 11:00 PM (IST)

खेल डैस्क : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अपनी पिछली सफलताओं को पीछे छोड़ते हुए शानदार वापसी की और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार 96 रन बनाए। फाफ शतक लगा सकते थे कि लेकिन जेसन होल्डर की कसी हुई गेंदों के आगे फेल हो गए। फाफ आईपीएल करियर में तीसरी बार नर्वस नाइंटीज (90 से 99 रन के बीच) का शिकार हुए हैं। इस यूनीक लिस्ट में डेविड वार्नर पहले नंबर पर हैं जोकि पांच बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। देखें रिकॉर्ड-

आईपीएल में सबसे ज्यादा नर्वस नाइंटीज

5 - डेविड वार्नर
5 - केएल राहुल
4 - शिखर धवन
4 - विराट कोहली
4 - क्रिस गेल
3 - फाफ डुप्लेसिस*
3 - ग्लेन मैक्सवेल
3 - शेन वॉटसन


नर्वस नाइंटीज में आउट हुए कप्तान
91 - सौरव गांगुली (2008)
93 - गौतम गंभीर (2012)
99 - विराट कोहली (2013)
91 - डेविड वार्नर (2015)
92 - डेविड वार्नर (2016)
94 - रोहित शर्मा (2018)
91 - केएल राहुल (2021)
96 - फाफ डुप्लेसिस (2022)

अगर हम इस सीजन में कप्तान की ओर से खेली गई बड़ी पारी का जिक्र करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए नाबाद 103 रन की पारी खेलकर केएल राहुल पहले नंबर पर हैं। उनके बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 96 रन बनाने का रिकॉर्ड फाफ डु प्लेसिस के नाम दर्ज हो गया है। इसके बाद जीटी 87*(हार्दिक), केकेआर 85 (श्रेयस अय्यर), एसआरएच 57 (केन विलियमसन), आरआर  55 (संजू सैमसन), पीबीकेएस 52, डीसी 43, एमआई 41 (रोहित), सीएसके - 26* (जडेजा) का नाम है।

 

यह भी पढ़ें:-  रेसिंग ट्रैक पर वापसी करना चाहती है पोर्नस्टार रेनी ग्रेसी, बोली- डर है लोग मुझे...

 

Content Writer

Jasmeet