RCB vs MI : ग्लेन मैक्सवेल सीजन में तीसरी बार हुए डक आऊट, यह शर्मनाक रिकॉर्ड किया अपने नाम

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2024 - 10:55 PM (IST)

खेल डैस्क : वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड 202 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जितवाने वाले ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने इसके बाद भारत के खिलाफ भी अविश्सनीय रिकॉर्ड कायम करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। लेकिन इसी भारतीय धरती पर कुछ महीनों में ही मैक्सवेल रन बनाने के लिए तरसते नजर आ रहे हैं। मुंबई के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर वीरवार शाम खेले गए मुकाबले में मैक्सवेल फिर से खाता नहीं खोल पाए। यह सीजन में उनका तीसरा डक आऊट था। इससे पहले चेन्नई और लखनऊ के खिलाफ भी वह रन नहीं बना पाए थे।

 

सीजन में ग्लेन मैक्सवेल
0 बनाम चेन्नई
3 बनाम पंजाब
28 बनाम कोलकाता
0 बनाम लखनऊ
1 बनाम राजस्थान
0 बनाम मुंबई


आईपीएल में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट
17 दिनेश कार्तिक/रोहित शर्मा/ग्लेन मैक्सवेल
15 राशिद खान/पीयूष चावला/सुनील नारायण/मनदीप सिंह
14 मनीष पांडे/अंबाति रायडू

 

 

मैक्सवेल ने बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान विराट पर बयान दिया था जोकि चर्चा में रहा। मैक्सवेल ने आगामी टी20 विश्व कप में विराट की एंट्री होगी या नहीं, सवाल पर कहा था कि विराट कोहली सबसे क्लच खिलाड़ी हैं जिनके खिलाफ मैंने कभी खेला है। 2016 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने हमारे खिलाफ मोहाली में जो पारी खेली थी, वह आज भी मेरे खिलाफ खेली गई सबसे अच्छी पारी है। गेम जीतने के लिए उन्हें क्या करने की जरूरत है, इसके बारे में उनकी जागरूकता अद्भुत है। मैक्सवेल ने मजाक में कहा कि मुझे उम्मीद है कि भारत उसे (टी20 विश्व कप के लिए) नहीं चुनेगा क्योंकि उसके खिलाफ नहीं उतरना बहुत अच्छा होगा।

 


मुकाबले की बात करें तो बेंगलुरु ने कोहली 3 और विल जैक्स 8 के जल्द आऊट होने के बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस और रजत पाटीदार के अर्धशतक की मदद से मजबूत शुरूआत की। पाटीदार ने 26 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। जबकि डुप्लेसिस ने एक छोर संभालकर 40 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर से 0 पर आऊट हो गए। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने बड़े शॉट लगाए और टीम को 196 रनों तक पहुंचा दिया।

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु :
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, रीस टॉपले, विजयकुमार विशक, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, जसप्रित बुमरा, गेराल्ड कोएत्जी, आकाश मधवाल
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News