IPL 2026 : RCB ने मुंबई को दो विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली शानदार पारी

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 11:46 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 54वां मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। जिसे आरसीबी ने दो विकेट से जीत लिया है। मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के अर्धशतक की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर RCB को 167 रन का लक्ष्य था। तिलक ने 42 गेंदों पर 57 रन की धीमी पारी खेली जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। नमन धीर फिफ्टी से चूक गए और 32 गेंदों पर 47 रन (5 चौके, 2 छक्के) ही बना पाए। RCB की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 23 रन पर 4 विकेट झटके। जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट झटका। 

प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News