RCB vs MI, IPL 2026: हेड टू हेड रिकॉर्ड, मौसम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11 पर डालें नजर

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 11:56 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में रविवार, 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला यह मैच प्लेऑफ की रेस के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

डिफेंडिंग चैंपियन RCB लगातार दो हार के बाद वापसी करना चाहेगी। टीम ने सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी और पहले पांच में से चार मुकाबले जीते थे, लेकिन हाल के मैचों में बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड RCB vs MI

RCB और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक IPL में कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं।

मुंबई इंडियंस की जीत: 19
RCB की जीत: 16

हेड टू हेड रिकॉर्ड में मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है।

दोनों टीमों के बीच खास रिकॉर्ड

सबसे बड़ा स्कोर: RCB – 240/4
सबसे छोटा स्कोर: MI – 111 ऑलआउट
सबसे ज्यादा रन: विराट कोहली – 972 रन
सबसे ज्यादा विकेट: जसप्रीत बुमराह – 29 विकेट

रायपुर पिच रिपोर्ट

रायपुर में 2016 के बाद पहली बार IPL मुकाबला खेला जाएगा। इस मैदान पर पिछला टी20 मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, जहां 400 से ज्यादा रन बने थे। पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है और हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को फायदा पहुंचा सकती हैं।

मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। खिलाड़ियों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बारिश की संभावना काफी कम है।

संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा

मैच कब और कहां देखें?

RCB और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला 10 मई, रविवार को खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। फैंस इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News