RCB vs SRH : IPL में छठी बार गोल्डन डक हुए Virat Kohli, सीजन में 3 बार पहली बार

punjabkesari.in Sunday, May 08, 2022 - 06:59 PM (IST)

खेल डैस्क : इंडियन प्रीमियर लीग के तहत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने हुईं। बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए यह मैच अच्छा नहीं रहा। सीजन में वह तीसरी बार गोल्डन डक का शिकार हो गए। इससे पहले हैदराबाद के खिलाफ ही वह मार्को जेनसन की पहली ही गेंद पर आऊट हो गए थे। रविवार को वह फिर खाता नहीं खोल पाए। 

विराट कोहली आईपीएल में गोल्डन डक
बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु 2008 (आशीष नेहरा)
बनाम पंजाब किंग्स, बेंगलुरु 2014 (संदीप शर्मा)
बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता 2017 (नाथन कूल्टर-नाइल)
बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई डीवाईपी 2022 (दुष्मंत चमीरा)
बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई 2022 (मार्को जेनसन)
बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई 2022 (जे सुचित)

अगर कोहली के आईपीएल में ओवरऑल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो वह अब तक वह आठ बार शून्य पर आऊट हुए हैं। लेकिन यह सीजन मं पहली बार ऐसा हुआ है कि वह तीन बार गोल्डन डक का शिकार हुए।

बहरहाल, यह सिर्फ तीसरा मौका है जब किसी स्पिनर ने आईपीएल मैच की पहली ही गेंद पर विकेट ली हो। इससे पहले 2009 में पहली बार केविन पीटरसन ने डरबन के मैदान पर यह कारनामा कर दिखाया था। फिर 2012 में कटक के मैदान पर मार्लोन सैमुअल्स और अब 2022 में जगदीश सुचित ने मुंबई के वानखेड़े में यह रिकॉर्ड बनाया।

 


यह भी पढ़ें : - सहवाग बोले- किशन, पंत, साहा हैं लेकिन मैं इस विकेटकीपर को T20 World Cup ले जाऊंगा


यह भी पढ़ें : - IPL 2022 में न खेलने पर बोले Chris Gayle- मुझे बनता सम्मान नहीं मिला...

Content Writer

Jasmeet