जानें क्या है फिल्म में अक्षय कुमार से लड़ने वाले अंडरटेकर की असली सच्चाई

punjabkesari.in Wednesday, May 16, 2018 - 07:47 PM (IST)

नई दिल्लीः डब्ल्यूडब्ल्यूई का क्रेज इतना है कि इसकी झलक नाटकीय रूप में फिल्मों में भी दिखने को मिल जाता है। फैंस को याद होगा कि 14 जून 1996 में बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की 'खिलाडियों का खिलाड़ी' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रेखा, रविना टंडन जैसे बड़े सितारे भी रोल निभाते दिखे। लेकिन दर्शकों का ध्यान खींचने वाला किरदार रहा अंडरटेकर का जिसने अक्षय कुमार से लड़ाई करते हुए काफी सुर्खियां बटोरी थीं। सबके मन में यह बात थी कि यह असली अंडरटेकर था। पर इसकी सच्चाई कुछ आैर थी। 

क्या है असली सच?
अक्षय कुमार से लड़ रहा यह रैसलर अंडरटेकर नहीं है पर उसका करीबी जरूर है, जिसका पूरा नाम ब्रायन ली हैरिस है। वह अंडरटेकर के चचेरे भाई हैं। ब्रायन का जन्म 26 नवम्बर 1966 को अमेरिका में हुआ था। ब्रायन ली एक प्रोफेशनल रैसलर हैं आैर वह एक्सट्रीम चैम्पियनशिप रैसलिंग और कुल नॉनस्टॉप एक्शन रैसलिंग में हिस्सा ले चुके है।

इस फिल्म में एक ऐसे रैसलर की जरूरत थी, जो अच्छे रैसलर के साथ-साथ अंडरटेकर जैसा दिखे। तो इसका रोल ली ने काफी अच्छे से निभाया। आज भी उनकी प्रशंसा चारों तरफ होती है। उन्होंने इस रोल को इतना बखूबी तरीके से निभाया कि लोगों ने इस बात पर यकीन कर लिया कि वो सच में अंडरटेकर ही है।
 

Punjab Kesari